- Hindi News
- स्पीड के दूसरे चरण में 448 खिलाड़ी हुए शरीक
स्पीड के दूसरे चरण में 448 खिलाड़ी हुए शरीक
फरीदाबाद| सेक्टर-12स्थित खेल परिसर में स्पीड के दूसरे चरण में बुधवार को 448 बच्चों ने टेस्ट में भाग लिया। इसमें फरीदाबाद ब्लॉक से 195 लड़कों और 35 लड़कियों ने शिरकत की। जबकि बल्लभगढ़ ब्लॉक से 167 लड़के और 36 लड़कियां टेस्ट में शामिल हुए। जबकि डे-बोर्डिंग क्रिकेट नर्सरी से 15 खिलाडिय़ों ने इस टेस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि जो खिलाड़ी इस टेस्ट को देने से वंचित रह गए हैं। वे गुरुवार को आकर जरूर टेस्ट दे दें, जिससे उन्हें इस स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके।