पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुसाइड करने वाली युवती की हुई पहचान

सुसाइड करने वाली युवती की हुई पहचान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्कड़पुरफाटक के समीप मंगलवार को युवक-युवती द्वारा किए गए सुसाइड मामले में बुधवार को युवती की पहचान हो गई। 17 वर्षीय युवती पलवल के कानूनगो मोहल्ला निवासी थी। जबकि मृतक युवक की पहचान मंगलवार को पलवल कुसलीपुर निवासी कमल के रूप में हुई थी। दोनों के घरों के बीच 7 किलोमीटर का फासला है। फिलहाल जीआरपी इसे अब प्रेम प्रसंग के मामले से जोड़कर देख रही है। सुसाइड के कारणों के बारे में छानबीन की जा रही है। जीआरपी के आईओ पारस कुमार के अनुसार दोनों ही अपने घर से 9 फरवरी से गायब हुए थे। इसके बाद इन दोनों का शव लक्कडपुर दिल्ली के समीप रेलवे ट्रैक के बीच मिला था। दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए। लेकिन अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इस बारे में छानबीन की जाएगी। अभी मृतकों के परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं होना बताया है।