पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेंटर हादसा:आरोपी अंडरग्राउंड पुलिस कर रही तलाश

लेंटर हादसा:आरोपी अंडरग्राउंड पुलिस कर रही तलाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरूरपुरइंडस्ट्रियल एरिया में लेंटर गिरने के हादसे के दो दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस के पास सभी आरोपियों के नाम पते हैं। मुजेसर थाने के एसएचओ का दावा है कि पुलिस रेड कर रही है। लेकिन आरोपी भूमिगत हो गए हैं। इससे उनकी तलाश करना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को हुए लेंटर हादसे में मुजेसर थाने ने कंपनी मालिक, ठेकेदार सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।

कैसेहुआ हादसा

यूपीके बुलंदशहर हाल जवाहर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले अनिल कुमार ने दर्ज कराए मामले में कहा है कि उनका साला रविंद्र उनके पास रहता था। वह एक बिल्डर ओमप्रकाश के पास काम करता था। सोमवार सुबह रविंद्र अन्य मजदूर प्लॉट नंबर- 5, फ्रेंड्स कॉलोनी, सरूरपुर में एक कंपनी के अंदर लेंटर डालने के लिए गए थे। रविंद्र अन्य लड़के प्लॉट में शटरिंग कर रहे थे। आरोप है शटरिंग पूरी होने से पहले ही ठेकेदार रमेश शर्मा, संजय शर्मा, कंपनी मालिक सुनील रतड़ा, ओमप्रकाश ने लेंटर डलवाना शुरू कर दिया। जबकि लेबर ने काम करने से मना किया था। करीब आधा लेंटर डलने के बाद वह गिर गया। काम कर रहे मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। लेंटर गिरने के बाद ठेकेदार मालिक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साले रविंद्र को बीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाकी मजदूरों को दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया था। बाद में दो मजदूर देव सिंह ईश्वर की भी मौत हो गई। मिक्सर मशीन के ठेकेदार प्रेमपाल पर भी इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। इस हादसे में घायल होने वालों में सरदार लोधी, विनोद, धन्नाराम, राजू, संदीप, दद्दू, पम्मू अन्य एक है।