पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टॉवर के विरोध में जाम

मोबाइल टॉवर के विरोध में जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. जवाहर कॉलोनी के लोगों ने एक मकान में टॉवर लगाने के विरोध में बुधवार को रोड जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद जाम खुला। लेकिन इसके बाद भी वाहन घंटेभर तक रेंग-रेंग कर चलते रहे। लोगों का कहना है कि जवाहर कॉलोनी के मकान नंबर 310 11 में अवैध रूप से मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। इस बारे में नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद टॉवर लगाने का कार्य यहां तेजी से चल रहा है। निवासियों की शिकायत है कि इस टॉवर की वजह से आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निवासियों का कहना है कि जब तक इस टॉवर को नहीं हटाया जाएगा तब तक इसी प्रकार प्रदर्शन किया जाता रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान अजय मेहता, सत्या गुलाटी, योगेश, वेदरानी, इकबाल, कुलवीर, सुभाष बख्शी, अजीतपाल, सुखविंदर, रमेश आहूजा, निरंजन कुमार, ओम प्रकार आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।