- Hindi News
- मेले में युवा कर रहे धमाल, खूब हो रही मस्ती
मेले में युवा कर रहे धमाल, खूब हो रही मस्ती
सूरजकुंडमेले में विभिन्न प्रदेशों देशों के वाद्ययंत्रों के साथ स्कूल कॉलेजों के बच्चे खूब धमाल मचा रहे हैं। वे खाने का लुत्फ उठा रहे हैं तो झूलों का आनंद भी ले रहे हैं। चौपाल पर सांस्कृतिक नृत्यों का मजा लेकर सभी देशों की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं।
सत्यम फैशन संस्थान से आई प्राची ने बताया कि वे यहां एजुकेशनल टूर पर आई हैं। यहां उन्हें क्राफ्ट के बारे में देखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यहां बहुत कुछ अच्छा नायाब है। इसे देखने के बाद काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। इसी प्रकार गुड़गांव से आईं शिवानी ने बताया कि मेला देखने में उन्हें अच्छा लग रहा है। यहां विभिन्न देशों प्रदेशों की परंपरा और उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा यहां काफी बेहतर प्रदर्शन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। वे पहली बार मेले में आई हैं। उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। गुड़गांव से आई निकिता ने बताया कि यह मेला काफी रंग-बिरंगा है। अलग-अलग देश प्रदेशों ने अपनी-अपनी संस्कृति को दिखाया है। विभिन्न प्रकार के रंगों लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार मयूर विहार दिल्ली से आईं दीपा ने बताया कि उन्हें यहां काफी सुखद महसूस हो रहा है। यहां काफी अच्छा माहौल है। सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन विभाग द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। इसमें वे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पार्टनर राष्ट्र लेबनान के शुतुरमुर्ग के अंडे और साबुन से तैयार मालाओं को देखा, जो काफी अदभुत और नायाब है। वहीं हरियाणा के मुड्ढों और हाथ जूट से तैयार थैले काफी पसंद आए हैं। ये गांव की याद दिलाते हैं। ये मेला परंपराओं को बढ़ाने में मदद कर रहा है।