- Hindi News
- पर्यटकों को लुभा रही पंचधातु से बनीं कलाकृतियां
पर्यटकों को लुभा रही पंचधातु से बनीं कलाकृतियां
यदिआप पंचधातु के सामान से अपने घर की शोभा बढ़ाना चाहते हैं तो सूरजकुंड मेले में में जाइए। मेले में स्टाल नंबर 437 में पीतल पंचधातु से तैयार विभिन्न सजावटी सामान उपलब्ध है। यह समान केवल घर को डेकोरेट करने में काम आता है। बल्कि घर में रखा जाना शुभ भी माना जाता है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से आए रामस्वरूप सोनी का कहना है कि वे इस काम में पुश्तैनी रूप से जुड़े हुए हैं। नेशनल वार्ड विजेता सोनी का कहना है कि वे इस मेले में तीन साल से लगातार रहे हैं। स्टाल पर पंचधातु की चीजें उपलब्ध हैं। ये चीजें तांबा, जस्ता, सोना, चांदी पीतल से पंचधातु तैयार की जाती है। इसके बाद इन सजावटी वस्तुओं को तैयार किया जाता है। उनके यहां गणेश, लक्ष्मी, हाथी, हाथी दांत, राजा का दरबार, शंख, शेर, गाय, कृष्ण, चौकी, सरस्वती और झूले आदि सजावटी सामान है। यहां 200 से लेकर 90 हजार रुपए तक के विभिन्न आइटम हैं।