पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेले में ताज का दीदार कर रहे पर्यटक

सूरजकुंड मेले में ताज का दीदार कर रहे पर्यटक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सूरजकुंडमेले में इस बार प्यार के प्रतीक ताजमहल को भी उतारा गया है। नेशनल अवार्ड विजेता नवीन शर्मा ने मेले में ताज महल की मिनियेचर पेंटिंग को दिखाया है। शर्मा की इस पेंटिंग को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। मेले में इस खूबसूरत पेंटिंग पर जिसकी नजर पड़ती है, वह इसे देखता ही रह जाता है। स्टॉल नंबर 754 में इन पेंटिंग को दर्शाया गया है। जयपुर से आए नवीन शर्मा ने बताया कि मेले में पेंटिंग की असली कॉपी नहीं लाए हैं, परंतु उसकी स्कैन कॉपी लाए हैं। क्योंकि असली कॉपी बैंक के पास है। ताज महल की पेंटिंग के बारे में नवीन ने बताया कि इस अदभुत इमारत को उतारने के लिए उन्होंने कई बार ताज महल के दर्शन किए। इसे उतारने के लिए उन्हें चार साल का समय लगा। वे इसके इतिहास के संबंध में काफी भ्रमित रहते हैं। उनका कहना है कि वे इस स्मारक निर्माण के लिए व्यापक अनुसंधान किया। इसके बाद इस पेंटिंग को बनाने के लिए कार्य किया। नवीन का कहना है कि जब वे ब्रश चलाते हैं तो ताज महल की आकृति का मन में रखते हैं, ताकि उसके हिसाब से पेंटिंग की जा सके। नवीन के अनुसार वे आयल पेंटिंग मिनियेचर आर्ट को भी अपने स्टाल में बिक्री के लिए रखा है। उनके स्टाल में आए हुए वैभव ने बताया कि मिनियेचर पेंटिंग की अदभुत कला है। यह कलाकारी बहुत ही अलग प्रकार की है।

वाह ताज…स्टॉल परलगी नेशनल अवार्ड विनिंग ताज महल की पेटिंग को देखते पर्यटक।