पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ी सुरक्षा फिर भी मेले में चोरी

कड़ी सुरक्षा फिर भी मेले में चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सूरजकुंडमेले में कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी चोरी के दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा शहर में भी कई जगह चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं। हनुमान चौक, नंगला इन्क्लेव में रहने वाले दीपक अरोड़ा ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि 7 से 10 फरवरी के बीच वह किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान किसी ने उनके मकान में चोरी की। घर से सोने-चांदी के जेवर 12 हजार रुपए चोरी कर लिए। इसके अलावा सेक्टर-30 में रहने वाले दीपक गुप्ता ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-16 की मार्केट गई थीं। किसी ने मार्केट में उनकी कार से लैपटॉप, चार्जर, हार्ड डिस्क और नोट बुक चोरी कर लिया। इसके अलावा हरि नगर, न्यू दिल्ली निवासी उमेश अरोड़ा ने सूरजकुंड थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह सूरजकुंड मेला देखने आए थे। जहां किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। उनके बैग में 25 हजार रुपए थे। इसके अलावा सुशांत लोक, गुडग़ांव निवासी विजय ने सूरजकुंड थाने को दी शिकायत में कहा है कि वह मेला देखने आए थे, जहां से किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में 95 हजार रुपए थे।