पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में मारपीट का लगाया आरोप

थाने में मारपीट का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओल्डफरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में एक दुकानदार के साथ थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। दुकानदार को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकानदार की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत बताई जा रही है। उधर ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ ने मारपीट किए जाने से साफ इंकार किया है।

बसेलवा कॉलोनी में रहने वाले विमल कुमार की घर में ही परचून काॅस्मेटिक की दुकान है। मंगलवार को उनकी दुकान पर दो/तीन लड़कियां सामान लेने आई थीं। सामान लेने के कुछ देर बाद लड़कियां दोबारा दुकान पर आईं और कहा कि उनका मोबाइल फोन रह गया था। विमल ने मोबाइल फोन दुकान पर रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़कियों ने इसकी शिकायत ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी। ओल्ड फरीदाबाद थाने से दो पुलिसकर्मी आए और विमल को थाने ले गए। विमल का आरोप है कि उसके साथ थाने में जबरदस्त मारपीट की गई। इसके बाद उनके परिजन आए और शाम को उसे छुड़ाकर ले गए। विमल को तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने के बाद उसे निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया।

शेषपेज 15 पर





विमलका आरोप है कि उस पर गलत चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया है।











मारपीट नहीं की : एसएचओ

ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ अनिल कुमार का कहना है कि तीन लड़कियों ने मोबाइल चोरी का आरोप विमल पर लगाया था। विमल से केवल पूछताछ की थी। मारपीट नहीं की गई। शाम को और सुबह विमल उनके पास आया था। तब उसको कहीं चोट नहीं लगी थी। इसके अलावा विमल कुमार डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट लेकर आए, अगर उसके शरीर में मारपीट की रिपोर्ट आई तो वह तुरंत केस दर्ज कर लेंगे। पुलिस पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। अब किसी की शिकायत पर पूछताछ तो की ही जाएगी।

फरीदाबाद. घायल बीके अस्पताल में उपचाराधीन।