- Hindi News
- तीन काॅलेजों को यूनिवर्सिटी स्टेट खेलों की मेजबानी
तीन काॅलेजों को यूनिवर्सिटी स्टेट खेलों की मेजबानी
महर्षिदयानंद युनिवर्सिटी (एमडीयू) का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी हो चुका है। 58 खेलों के आयोजन में से 3 खेलों की राज्यस्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी फरीदाबाद के केएलमेहता दयानंद कॉलेज, डीएवी शताब्दी कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ को दी गई है। इसके तहत कॉलेजों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
डीएवी शताब्दी कॉलेज डीपीई नरेंद्र दुग्गल ने बताया कि केएलमेहता में लड़कियों की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर को होना निर्धारित किया गया है। डीएवी शताब्दी कॉलेज को मेन्स-वूमेन राज्यस्तरीय तीरंदाजी की मेजबानी सौंपी गई है। इसके तहत 5 अक्टूबर को एंट्री की आखिरी तारीख रखी गई है। जबकि प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 अक्टूबर का निर्धारित किया गया है। जबकि सॉफ्टबॉल मेन्स की जिम्मेदारी अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ को सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 19 से 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन खेलों के आयोजन के बाद ही यूनिवर्सिटी नेशनल के लिए सलेक्शन ट्रॉयल रखे गए हैं। शेषपेज 15 पर
इसट्रॉयल के आधार पर नेशनल के लिए टीम का चयन किया जाएगा। बॉस्केटबॉल की नेशनल 11-14 नवंबर राजस्थान बनस्थली में, नेशनल तीरंदाजी 17-21नवंबर कुरुक्षेत्र में और सॉफ्टबॉल नेशनल 25 -29 नवंबर दिल्ली युनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी।