- Hindi News
- हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस के लिए बीके में बनेगी स्पेशल यूनिट
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस के लिए बीके में बनेगी स्पेशल यूनिट
जिलेमें हाई रिस्की प्रेग्नेंसी (गर्भवती) केस के लिए बीके अस्पताल में अलग स्पेशल यूनिट बनाई जाएगी। इसमें संवेदनशील मामलों की बेहतर देखभाल के लिए सभी सुविधाएं एक ही सेंटर में उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीज को रजिस्ट्रेशन से लेकर ब्लड अन्य सुविधाएं मौके पर ही दी जाएंगी। ऐसे में इन चीजों के लिए मरीज को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ही उनके परिजनों को मरीज का रजिस्ट्रेशन करने अन्य जांच सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना होगा। मरीजों को एक ही जगह सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे जच्चा-बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
एमडीके साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग: नेशनलरूरल हेल्थ मिशन के एमडी डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें जिला प्रशासन की ओर से सीएमओ समेत प्रोग्राम आफिसर मौजूद थे। एमडी ने गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। खासतौर पर हाई रिस्की प्रेग्नेंसी मामलों को लेकर उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ऐसे मामलों को लेकर जिला स्तर पर ठोस तैयारी हो। जिससे इस तरह के मामलों को दिल्ली या पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़े। इसके लिए अस्पताल में अलग इस तरह के मामलों के लिए स्पेशल यूनिट बनाई जाए।
इनकेलिए बने स्पेशल यूनिट: अभीतक जिला अस्पताल में हाई रिस्की प्रेग्नेंसी केस में महिला को सीधे रेफर कर दिया जाता है। इस तरह के मामलों के लिए अस्पताल में कोई बेहतर सुविधा नहीं है। कई बार तो इस तरह के मामलों में गर्भवती को रेफर करने पर रास्ते में ही मौत हो जाती है। इस तरह की मौत को होने से रोका जा सकता है। यदि अस्पताल में ही गर्भवती को सही समय पर भर्ती कर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया जाए। लेकिन अभी तक सीरियस केस में अस्पताल के डॉक्टर अधिक रिस्क लेते हुए उसे आगे रेफर कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे मामलों के लिए अलग से बीके में स्पेशल यूनिट बनाई जाएगी। इसमें सीधे गर्भवती काे भर्ती किया जाएगा। उसका वहीं रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं ब्लड की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही अन्य जांच भी वहीं उपलब्ध होंगी। इस यूनिट में भर्ती होते ही गर्भवती महिला का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। शेषपेज 15 पर
इसकेलिए अस्पताल में जगह तलाश की जा रही है। जहां इस यूनिट काे शुरू कराया ज