परिवार को पीटा, केस दर्ज
परिवार को पीटा, केस दर्ज
फरीदाबाद | भतोलागांव में रहने वाले एक परिवार पर हमला करने के आरोप में भूपानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राकेश पाल उर्फ राजू निवासी गांव भतोला ने भूपानी थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को रोनू, रवि, अनिल, दिपांशु निवासी गांव भतोला ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों के पास हथियार थे। हमले में वह और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। आरोपियों ने उनको धमकियां भी दी थी। मारपीट कर दी धमकी: विरेन्द्र सिंह निवासी सीही सेक्टर-8 ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि देवेन्द्र नागर निवासी मुजेड़ी, राजेश सौरत निवासी सेक्टर-8 देवेन्द्र के भाई ने उनके दोस्त के घर पर उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।