पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने डीईईओ को ज्ञापन सौंपा

मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने डीईईओ को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान चतर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) रामकुमार फलस्वाल से मिला और उन्हें प्राथमिक शिक्षकों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ की पिछली मीटिंग में जिले के जेबीटी शिक्षकों की 8, 16 और 24 वर्ष के अंतराल पर लगने वाले एसीपी केसों पर विभाग की ओर से आॅब्जेक्शन लगाया जा रहा है। हकीकत यह है कि कमियां शिक्षा विभाग के दफ्तरों की तरफ से हैं और खामियाजा शिक्षकों को उठाना पड़ रहा है। इससे शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षकों में नाराजगी है। इसके अलावा शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, वर्ष 1999 के बाद के शिक्षकों को कन्फर्म करने और हेड टीचर की पदोन्नति की मांगें भी उठाई गई थीं। शिक्षक संघ ने इन सभी मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीईईओ ने इन मांगों पर कार्य करने के लिए संघ को आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष समय सिंह वरिष्ठ उपप्रधान देवेंद्र गौड़, संयुक्त सचिव पवन कुमार, फरीदाबाद के ब्लाक प्रधान, रामेश्वर यादव, बल्लभगढ़ के ब्लाॅक प्रधान संदीप दीक्षित आदि शामिल थे।