- Hindi News
- कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ
सेक्टर-21बीगांधी काॅलोनी स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से बुधवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी भी यात्रा में शामिल थी। कलश स्थापना के साथ श्रीमदभागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। कथा के पहले दिन पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री ने श्रीमदभागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य पाप से मुक्त हो जाता है। मनुष्य का भगवान की अदभुत लीलाओं से साक्षात्कार होता है। वह भगवान की भक्ति काे प्राप्त कर सांसारिक भव-बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बदलते परिवेश की व्यस्त जिंदगी में मनुष्य के पास अपने वेदों धार्मिक शास्त्रों का अध्ययन करने के लिए समय नहीं है। ऐसे में श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के जरिए वह सीधे ईश्वर से जुड़ सकता है। कलियुग में श्रीमद भागवत कथा को सुनने मात्र से मनुष्य पापों से मुक्ति पा सकता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा प्रत्येक दिन शाम 3 बजे से शुरू होगी। इस मौके पर पंडित प्रमोद कुमार शास्त्री, बीएन शास्त्री, प्रदीप कुमार शास्त्री, वेदांती महाराज, सुरेश कुमार शास्त्री, हरीश शास्त्री पंडित रामेश्वर शास्त्री समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
फरीदाबाद. गांधी काॅलोनी में भागवत सप्ताह के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में भाग लेते भक्तगण।