पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कर्मचारियों का अभियान

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कर्मचारियों का अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियोंकी मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष करने वाला कर्मचारी संगठन सर्व कर्मचारी संघ ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया है। संघ ने बाढ़ राहत फंड एकत्र करने का काम शुरू किया है। कर्मचारियों की दो टीमों ने नगर निगम हुडा कार्यालय में एक विशेष अभियान चलाकर बाढ़ राहत फंड एकत्र किया।

कर्मचारियों आम नागरिकों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र किए जा रहे फंड में दिल खोलकर अपना योगदान दिया। संघ के महासचिव सुभाष लाम्बा, उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खांडिया जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। लांबा ने कहा जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में जम्मू-कश्मीर के प्रभावित लोगों को पुनर्वास के लिए मदद की सख्त जरूरत है। उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के जिला प्रधान लज्जाराम, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खांडिया, जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री प्रेस सचिव धर्मबीर वैष्णव ने कहा कि जिला कमेटी दो लाख रुपए कर्मचारियों आम जनता से एकत्र कर संघ की राज्य कमेटी को देगी।

कमेटी इस फंड को जम्मू-कश्मीर इंप्लाइज को-ऑर्डिनेशन कमेटी को जाकर देगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों आम नागरिकों से बाढ़ राहत फंड में सहयोग करने की अपील की। फंड एकत्र करने वाली टीम में बलबीर बालगुहेर, बृजबती, गोपीचंद, रघुबीर चौटाला, विजयपाल सिंह, बीरेन्द्र सिंह बेनीवाल, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, पप्पी बेनीवाल आदि शामिल हैं।

फरीदाबाद. जम्मू और कश्मीर के बाढ़ प्रभािवतों के लिए फंड जमा करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।