पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवउठनी एकादशी पर होगा सामूहिक विवाह समारोह

देवउठनी एकादशी पर होगा सामूहिक विवाह समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवसेवा समिति देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करेगी। जिन कन्याओं की उम्र 18 साल या उससे अधिक है। जिनके लिए उनके मां-बाप ने 21 साल उससे अधिक उम्र का लड़का देख रखा है। समिति उनका विवाह करेगी। समिति ने ऐसे बालिग जोड़ों से आवेदन पत्र मांगे हैं। आवेदन पत्र समिति के सेक्टर-10 मार्केट स्थित कार्यालय मानव भवन पर प्राप्त किए जा सकते हैं। महासचिव कैलाश शर्मा के अनुसार समिति हर साल देवउठनी एकादशी पर विवाह योग्य कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करती है। समिति द्वारा अब तक आयोजित 12 सामूहिक विवाह समारोह में 77 कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है।

3 नवंबर को होने वाले 13वें सामूहिक विवाह समारोह में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य है। समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को घर-गृहस्थी का पूरा सामान कन्यादान के रूप में दिया जाएगा। सभी जोड़ों की बारात समिति के कार्यालय मानव भवन से बैंडबाजे के साथ सेक्टर-7-10 मार्केट होते हुए जनकल्याण मंदिर सेक्टर-7 में पहुंचेगी। जहां पूरे विधि-विधान से विवाह होगा।