युवा समिति ने शुरू किया सफाई अभियान
युवासमिति जसाना ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव जसाना के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल से सफाई अभियान की शुरूआत करते हुए झाड़ू लेकर सफाई की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्कूल के आसपास जमा गंदगी के ढेरों को हटाया वहीं उपस्थित लोगों से भी गांव को साफ-सुथरा रखने की अपील की। समिति के सदस्यों सरजीत नागर, मनोहर नागर संजीत गुर्जर, जोगेन्द्र, ओम नागर, प्रेमचंद, प्रवीन, अमरीश, महेंद्र एडवोकेट, सुनील भाटी, बिजेंद्र ने इस सफाई अभियान में भाग लेते हुए कहा कि समिति द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सफाई अभियान चलाए जाते है ताकि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव में सफाई रहेगी तो इससे बीमारियां नहीं पनपेंगी।