पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी से देश की एकता अखंडता की रक्षा संभव

हिंदी से देश की एकता अखंडता की रक्षा संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयश्रमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय की ओर से 56वां स्थापना दिवस समारोह एवं हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिक शिक्षा में बोर्ड की भूमिका हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के महासचिव श्रीराम अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक शिक्षा आज के समय की मांग है। उसे केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड तत्परता से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने श्रमिक वर्ग की अधिकता को देखते हुए केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना की। ताकि श्रमिक वर्ग को उनके जीवन से जुड़े सभी स्तरों पर जागरूक किया जा सके। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक निर्मल कुमार ने कहा कि बैंक आज आम जनता से जुड़ रही है।

आज सभी बैंक प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से सभी परिवार में दो वयस्कों का खाता खोल रही है। समारोह में सिंडीकेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गोयल ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए श्रमिक वर्ग को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड लोगों को जागरूक बनाने उन्हें शिक्षित करने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। सीआईटीयू के उपप्रधान बीरेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए हमें असंगठित क्षेत्र का विकास करना पड़ेगा। उन्होंने मजदूर, किसान सैनिक वर्ग को देश की सामाजिक, आर्थिक बाहरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा कि यदि ये तीनों वर्ग अपना कार्य करना बंद कर दें तो देश को संभालना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने आपको संगठित कर अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस कार्य को केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड की मदद से उनके कार्यक्रमों द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। समारोह में पालाराम ने हिन्दी पखवाड़े के समापन समारोह पर कहा कि हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक करें। हिंदी से ही देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखी जा सकती है। यह हमारी मां है। इसे हम गर्व के साथ हर जगह प्रयोग करें। फरीदाबाद एकता मंच के प्रधान एडवोकेट एनएल जांगिड़ ने कहा कि बोर्ड की भूमिका श्रमिकों की सोच को रचनात्मक सकारात्मक दिशा में मोड़ने में सफल प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा अधिकारी तिलक राज ने किया। उन्होंने कहा बोर्ड संगठित, असंगठित ग्रामीण