- Hindi News
- युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाएं : चावला
युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाएं : चावला
फरीदाबाद| राष्ट्रीयलघु उद्योग निगम के सहयोग से ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने एसजीएम नगर में स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर लगाया। इसमें मुख्य वक्ता फरीदाबाद लघु उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव चावला थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत छोटे उद्योग चलाने वाले अपने रोजगार को कैसे बढ़ा सकते हैं। स्वरोजगार के इच्छुक नौजवान कैसे अपना उद्योग लगाएं और कहां से रजिस्ट्रेशन होगा। इन सबकी जानकारी युवाओं को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ तक का लोन बिना किसी गारंटी के कैसे दिया जाता है। युवाओं को इसकी पूरी जानकारी दी जाती है। साथ ही जो अनट्रेंड हैं उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाती है। अब वह जमाना गया जब लोग बीए, एमए की डिग्री को देखकर नौकरी देते थे। अब नौकरी डिग्री नहीं हुनर को देखकर दी जाती है। इसलिए युवा सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर स्वरोजगार के लिए आगे आएं। इस दौरान राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के जीएम एके बेवल, पूर्व मेयर सूबेदार सुमन, मल्टीडेकोर के चेयरमैन आरसी चौधरी, डॉ. आरएन सिंह, रवि श्रीवास्तव, फाउंडेशन के फाउंडर नीरज सिंह नरूका, प्रोग्रामिंग डायरेक्टर रीनू सिंह, रमाकांत तिवारी, जेके सिन्हा आदि मौजूद थे।