- Hindi News
- पंडित एलआर काॅलेज में मनाया विश्वकर्मा दिवस
पंडित एलआर काॅलेज में मनाया विश्वकर्मा दिवस
समयपुररोड स्थित पंडित एलआर काॅलेज में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस दौरान मैकेनिकल वर्कशॉप में पूजा की गई। इसमें कालेज के सभी अध्यापक, स्टाफ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। काॅलेज के चेयरमैन एलसी भारद्वाज ने बच्चों को इस दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा देवता कौन थे। इनकी उत्पति कैसे हुई। उन्होंने कहा कि वे धरती के पहले इंजीनियर थे। यह दिन उन्हीं की पूजा कर मनाया जाता है। इस दिन फैक्ट्री, कारखानों, इंडस्ट्री में मशीनों कलपुर्जों की पूजा होती है। मजदूर भी अपने औजारों की पूजा करते हैं। इस अवसर पर काॅलेज के वाइस चेयरमैन गौरव भारद्वाज, प्रधानाचार्य डीन डाॅ. अजीत सिंह सहयोगियों ने इस दिन की सभी को शुभकामनाएं दीं।