एक-एक वोट है महत्वपूर्ण
समयके साथ चुनाव प्रचार से लेकर वोटिंग तक का तरीका बदल गया है। युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो चली है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने का दायित्व सभी का है। सभी को एकजुट होकर मतदान करना चाहिए। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है। लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। जागरूक होकर ही लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बना सकते हैं। एक वोट काफी महत्वपूर्ण है। इससे ही जीत हार हो सकती है। इसके उदाहरण मौजूद हैं। ऐसे में वोट देने जरूर जाना चाहिए। यह नहीं सोचना चाहिए कि, एक वोट से कुछ खास नहीं होगा। वोटरों में उत्साह पैदा करने की जरूरत है।
-सीएमगर्ग, सामाजिककार्यकर्ता उद्यमी