मेंटिनेंस के लिए आज गुल रहेगी बिजली
फरीदाबाद | मेंटिनेंसकार्य के लिए गुरुवार को शहर के कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गुरुवार को 66 केवी सबस्टेशन प्रताप स्टील पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मेंटिनेंस का काम होगा। इससे सेक्टर-7, सेक्टर-8 सेक्टर-4 आर में पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।