- Hindi News
- कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की रामलीला 24 सितंबर से
कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की रामलीला 24 सितंबर से
फरीदाबाद | इसबार कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की ओर से जगदंबा मंदिर परिसर रामलीला का मंचन 24 सितंबर से शुरू किया जाएगा। रामलीला कमेटी के संयोजक नंदन सिंह ने बताया कि संस्था 40 वर्षों से रामलीला का प्रदर्शन करती रही है। संस्था के संरक्षक चंद्रमोहन गुरु रानी, अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, महासचिव दिगंबर बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिगंबर खाती एवं सांस्कृतिक सचिव गोविंद पवार रामलीला को सफल बनाने में जुटे हैं। कलाकार पूर्वाभ्यास में कठिन परिश्रम कर रहे हैं, जिससे प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सफल आयोजन बनाया जा सके।