पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी की सप्लाई पर मेयर से की शिकायत

गंदे पानी की सप्लाई पर मेयर से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सेक्टर-8में कई महीने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। यहां के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुधवार को ग्रीवांस कमेटी के सदस्य तिलक राज शर्मा सेक्टर के लोगों के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और गंदे पानी सप्लाई की शिकायत की। उन्होंने गंदे पानी को निगम के अधिकारियों मेयर अशोक अरोड़ा को दिखाया। शर्मा ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई से सेक्टर के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की सप्लाई से क्षेत्र में बीमारियाें के फैलने की आशंका है। शर्मा ने कहा कि वे ग्रीवांस कमेटी के सदस्य हैं। इसलिए कई बार वे इस समस्या को कमेटी की बैठक में भी उठा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोग प्रदर्शन कर नगर निगम का घेराव करेंगे। इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी आरडी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।