- Hindi News
- भाई को मारने की धमकी देकर ले गया किशोरी को
भाई को मारने की धमकी देकर ले गया किशोरी को
फरीदाबाद | स्कूलजा रही एक 13 साल की किशोरी को एक युवक उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर कहीं ले गया। बाद में वह किशोरी को उसके घर छोड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाने के तहत रहने वाली एक 13 साल की किशोरी ने बताया कि वह छठी कक्षा की छात्रा है। 15 सितंबर को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। जब वह रास्ते में थी, तभी सडक़ पर पुलिया बनने के कारण आगे रास्ता बंद था। इस कारण वह अंदर गली में से निकलकर स्कूल जाने लगी। तभी उनको वीरेंद्र मिला, जिसने उसे साथ चलने के लिए कहा। इनकार करने पर उसने छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह डर गई और डर के मारे उसके साथ चल पड़ी। वीरेंद्र उसको जबरदस्ती अपने गांव ले गया। वहां पहुंचकर उसने सारी बात वीरेंद्र के घर वालों को बताई। इसके बाद वीरेंद्र उसको उनके घर पर छोडक़र चला गया।