- Hindi News
- बीएसएनएल के लाइनमैन के साथ मारपीट, धमकी दी
बीएसएनएल के लाइनमैन के साथ मारपीट, धमकी दी
फरीदाबाद | बीएसएनएलके लाइनमैन के साथ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीताराम यादव निवासी मकान नंबर डीसी-1236, 27 फुट रोड डबुआ कॉलोनी ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएनएल में लाइनमैन का काम करते हैं। मंगलवार को वह भीम बस्ती नजदीक चर्च कंपाउंड ओल्ड फरीदाबाद पर लाइन चेक कर रहे थे। तभी वहां सोनू निवासी भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद आया और सरकारी काम में बाधा डालने लगा। विरोध करने पर सोनू ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।