पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथीन से तैय्यब हुसैन और होडल से महेशा राणा बसपा कैंडीडेट

हथीन से तैय्यब हुसैन और होडल से महेशा राणा बसपा कैंडीडेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबादसंसदीय क्षेत्र के दो और विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को बसपा कैंडीडेट की घोषणा कर दी गई। इनमें हथीन से तैय्यब हुसैन और होडल से महेशा राणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। अभी तक फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के नौ में से छह विधानसभा क्षेत्रों से बसपा कैंडीडेट की घोषणा की जा चुकी है। गुरुवार को करनाल में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी राजाराम एवं हरियाणा के सीएम उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने 16 कैंडीडेट की लिस्ट जारी की।

बसपा की यह दूसरी सूची है। इसके पहले उसने 11 जुलाई को 17 कैंडीडेट्स की सूची जारी की थी। अभी फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जिन विधानसभा क्षेत्रों से कैंडीडेट घोषित नहीं हुए हैं उनमें फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

इसके पहले 11 जुलाई को जारी पहली सूची में बड़खल विधानसभा क्षेत्र से धर्मबीर भड़ाना, तिगांव से गिरिराज शर्मा, पृथला से टेकचंद शर्मा और पलवल से सुशील शर्मा को कैंडीडेट बनाया गया है।