- Hindi News
- मां के साथ दो बच्चे लापता अपहरण की आशंका
मां के साथ दो बच्चे लापता अपहरण की आशंका
एनआईटीके पंडित मोहल्ले में रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चे रहस्यमय हालत में लापता हो गए। तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने महिला उसके दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है।
महिला के पति की शिकायत पर थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला बच्चों की तलाश कर रही है। पंडित मोहल्ले में रहने वाले दीपक प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में उसकी प|ी रानी के अलावा तीन साल का बेटा दीवाकर और सात माह की बेटी आरती शामिल है। वह एक कंपनी में काम कर परिवार का गुजारा चला रहा है।
7 सितंबर की सुबह वह अपने काम पर चला गया था। शाम को लौट कर आया तो उसकी प|ी बच्चे घर पर नहीं थे। उसने सोचा कि वह आस पास कहीं गए होंगे, देर रात तक भी जब वह नहीं लौटे तो उसने प|ी बच्चों की तलाश शुरू कर दी। वह देर रात तक उनकी तलाश में जुटा रहा। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शेषपेज 15 पर
इसदौरान उसने अपने रिश्तेदारों और जानकारों से भी पूछताछ की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने उसकी प|ी बच्चों का अपहरण कर लिया है। आरोपियों ने तीनों को कहीं पर बंधक बना कर रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।