- Hindi News
- रोहतक में स्वयंसेवकों के साथ मारपीट के विरोध में प्रदर्शन
रोहतक में स्वयंसेवकों के साथ मारपीट के विरोध में प्रदर्शन
रविवारको रोहतक के हुडा सिटी पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा पर एक कांग्रेसी विधायक के समर्थकों द्वारा बाल स्वयंसेवकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार मारपीट के विरोध में गुरुवार को लघु सचिवालय पर संघ के स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले को लेकर राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर संघ के सह जिला संघचालक डॉ. अरविंद सूद ने बताया कि 14 सितंबर को शाम 5.30 बजे रोहतक के हुडा पार्क में संघ के बाल एवं शिशु स्वयंसेवकों की शाखा लग रही थी। तभी वहां स्थानीय कांग्रेसी विधायक के कुछ समर्थक गए। बोले कि मात्र 3 सेकेंड में पार्क खाली कर दो। पार्क में विधायक का कार्यक्रम होने वाला है।
स्वयंसेवकों ने कहा कि शाखा समाप्त होते ही वे स्वयं यहां से चले जाएंगे। इस पर वे लोग नहीं माने और हाथापाई पर उतर आए। शाखा में उपस्थित जिला प्रचारक प्रवीण कुमार छोटे-छोटे बाल स्वयंसेवकों की पिटाई शुरू कर दी। यह सब देखकर बीच-बचाव में आए एक स्थानीय व्यक्ति जितेंद्र गहलावत को भी उन लोगों ने बुरी तरह पीटा। इसमें जितेंद्र गहलावत के दांत भी टूट गए। घटना के तुरंत बाद स्वयंसेवकों ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत भी दी। लेकिन विधायक के दबाव के कारण आज तक पुलिस प्रशासन ने उन गुंडों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
इसके विरोध में डीसी के माध्यम से राज्यपाल से मांग करते हैं कि ये घटना से संबंधित सभी दोषियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए। पीडितों को न्याय दिया जाए। इस मौके पर जिला कार्यवाह राकेश त्यागी, जिला बौद्धिक प्रमुख अरुण परिहार, अधिवक्ता महेंद्र बघेल, अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की सरकार से न्याय की मांग की। प्रदर्शन में संघ के स्वयंसेवकों के अतिरिक्त भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी भाग।