- Hindi News
- उद्यमी डॉ. अजय भारत गौरव पुरस्कार से हुए सम्मानित
उद्यमी डॉ. अजय भारत गौरव पुरस्कार से हुए सम्मानित
फरीदाबाद | युवाउद्यमी डॉ. अजय तिवारी को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उद्योग सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद नायक एमडीएच मसाले के चेयरमैन धर्मपाल गुलाटी ने शील्ड प्रमाण पत्र देकर इनकी हौसला अफजाई की। सेक्टर-10 निवासी तिवारी मूल रूप से छपरा बिहार के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। स्वरोजगार के लिए प्रयासरत युवाओं को मार्गदर्शन देते हैं। मौजूदा समय में भारतीय प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। यह पुरस्कार डॉ. तिवारी को नई दिल्ली स्थित इस्लामिक कल्चरल सेंटर में दिया गया।
पुरस्कार मिलने पर इन्हें युवा भाजपा नेता प्रणव शुक्ला, आदर्श समाज सहयोग समिति के संरक्षक केबी दुबे, भारतीय प्रवासी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष संतोष यादव, उद्यमी डीएन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन बेचू गिरि, महासचिव अरुण कुमार सिंह, सेक्टर-22 प्राचीन शिव मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य सर्वेश पांडेय, अखिल भारतीय पूर्वांचल परिषद के पूर्व अध्यक्ष बीके पांडेय, कोहली समाज के जगदीश नेताजी, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और ज्योतिषाचार्य मनोज पांडेय ने बधाई दी है।