पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम लक्ष्मण करेंगे शोभायात्रा रामलीला का शुभारंभ

राम-लक्ष्मण करेंगे शोभायात्रा रामलीला का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेवर्ष की तरह इस बार भी एनआइटी के सेक्टर-52 के मैदान में धूमधाम हर्षोल्लास के साथ दशहरा एवं रावण दहन पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इसमें आकषर्ण का केंद्र रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक के राम-लक्ष्मण अरुण गोविल सुनील लहरी होंगे।

भव्यहोगी शोभायात्रा : यहनिर्णय डबुआ कालोनी कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया। कमेटी के चेयरमैन मुनेश शर्मा प्रधान दयाशंकर गिरि ने बताया कि पर्दे वाली रामलीला के शुभारंभ मौके पर 21 सितंबर को दूसरी विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा लेजर वैली पार्क से डबुआ कालोनी, 33 फुट रोड से 60 फुट रोड, एयरफोर्स गेट की तरफ से 27 फुट खंड बी से होते हुए नंगला रोड 45 फुट रोड से होते हुए गुरुद्वारा रोड से सेक्टर-52 रैली ग्राउंड में पहुंचेगी। इसके बाद रामलीला का शुभारंभ होगा। इस यात्रा में हरियाणा के श्रम मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा मौजूद होंगे। शोभा यात्रा 50 बग्गी 21 ढोल, बैंडबाजों नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच निकाली जाएगी शोभा यात्रा में फूलों वाली तोप आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। धार्मिक-सामाजिक समन्वय कमेटी के प्रधान रामजुनेजा ने बताया कि 3 अक्टूबर को दशहरा पर्व के मौके पर पुख्ता सुरक्षा-इंतजाम किए जाएंगे। मीटिंग में मुनेश शर्मा, दयाशंकर गिरि, रामरेखा यादव, मुकेश डागर, महिला प्रधान मुन्नी देवी, प्रेम, लीना गुप्ता, रामसिंह आहूजा, रामजुनेजा आदि मौजूद थे।