पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिल गई जगह, अब जागृति कमेटी करेगी रामलीला

मिल गई जगह, अब जागृति कमेटी करेगी रामलीला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | जागृतिरामलीला कमेटी को रामलीला मंचन के लिए जगह मिल गई है। ऐसे में कमेटी ने फिर से रामलीला की रिहर्सल शुरू कर दी है। इससे कालेनी के लोग कलाकार उत्‍सा‍हित हैं। पिछले दिनों कुछ शरारती तत्वों के विरोध के बीच जागृति रामलीला कमेटी को जगह नहीं मिल पा रही थी। इससे उन्होंने रामलीला का आयोजन रद्द कर दिया था। लेकिन कालोनी के लोगों के सहयोग से ही अब रामलीला का मंचन एनएच-2ई ब्लाक दयानंद स्कूल के सामने होगा।







जागृति राम लीला कमेटी के संरक्षक मोहन सिंह भाटिया एवं मीडिया प्रभारी योगेश भाटिया के अनुसार भगवान राम की कृपा से एक बार हमारे कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है। नहीं तो पहले पूरी टीम निराश थी। लेकिन अब जगह मिल गई है। कमेटी की ओर से 21 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कलाकारों ने अपनी रिहर्सल शुरू कर दी है।