पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का चौथा रास्ता भी जल्द

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का चौथा रास्ता भी जल्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का चौथा रास्ता भी जल्द

बल्लभगढ़| ओल्डफरीदाबाद अंडरपास का चौथा रास्ता भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। अगले सप्ताह से इसके शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल हुडा ने इस रास्ते पर उतना ही काम किया है, जितने में फतेहपुर चंदीला गांव के लोगों को दिक्कत हो। बाकी काम बाद में पूरा होगा। एनआईटी एरिया को हाइवे से कनेक्ट करने के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इसमें बनाए जाने वाले चार रास्तों में से तीन का काम पूरा हो चुका है। इन तीन रास्तों को लोगों ने इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। अब हुडा अधिकारी जल्द ही फतेहपुर चंदीला की तरफ जाने वाले रास्ते को भी तैयार कर देंगे। हुडा अधिकारियों का कहना है कि लोगों के आने-जाने के लिए एक सप्ताह में रास्ता तैयार हो जाएगा। बाकी काम बाद में होगा। हुडा के एक्सईएन राजीव शर्मा के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के लिए फतेहपुर चंदीला की तरफ बन रहे चौथे रास्ते को एक सप्ताह में आने-जाने के लिए तैयार कर दिया जाएगा।





गांव के लोग रास्ते का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए यहां तेजी से काम चल रहा है।