नौकर ने हजारों के माल पर हाथ साफ किया
नौकर ने हजारों के माल पर हाथ साफ किया
फरीदाबाद | सेक्टर24 स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले नौकर ने हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले का पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 24 निवासी संदीप वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 24 औद्योगिक क्षेत्र में अपना हार्डवेयर स्टोर चलाता है। वह अपनी दुकान से उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले पुर्जों की सप्लाई करने का काम करता है। एनआईटी में रहने वाला संतोष नामक युवक उसकी दुकान में काम करता था। पिछले दिनों संतोष ने दुकान से चुपचाप हजारों रुपए का माल गायब कर दिया। स्टॉक की जांच करने पर उसे इस बारे में पता चला। उसने संतोष से पूछताछ की तो वह फरार हो गया। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।