पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फरीदाबाद | सोहनारोड पर गांव पावटा के पास तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मोहताबाद में रहने वाले उदय चंद ने बताया कि गांव में रहने वाले 54 वर्षीय ब्रह्मपाल के साथ उसकी दोस्ती थी। दोनों अक्सर काम के सिलसिले में एक साथ आते जाते रहते है। उदयचंद का कहना है कि वह अपने दोस्त ब्रह्मप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। दोनों सोहना रोड पर गांव पावटा के पास से गुजर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने ब्रह्मप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।