पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक असंतुलित होकर गिरने से तीन घायल

बाइक असंतुलित होकर गिरने से तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक असंतुलित होकर गिरने से तीन घायल

बल्लभगढ़| नेशनलहाइवे पर गुड ईयर चौक के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलवल निवासी देशराज प|ी सुमन मां सुखबीरी को लेकर गुरुवार को फरीदाबाद किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। दोपहर करीब 1 बजे वह फरीदाबाद से लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर थे। जब वह गुड ईयर चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक गिरने के साथ ही उस पर सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों में सुखबीरी की हालत गंभीर है।