- Hindi News
- विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ीं टीमों को प्रशिक्षण
विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ीं टीमों को प्रशिक्षण
डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रमानुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी निगरानी टीमें गंभीरता से कार्य करें। निगम सभागार में हुए निगरानी टीमों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई सभी हिदायतों तथा निर्धारित किए गए सभी प्रकार के मापदंडों की पालना सुनिश्चित की जानी अनिवार्य है। जिससे स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जा सके। डीसी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया कार्यों के लिए सात निगरानी टीमें बनाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों के प्रभारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी प्रकार की आशंका के निवारण के लिए टीमों के प्रभारी उनके सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए चुनाव खर्च की सीमा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा पूर्ण सावधानी गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाए। सभी प्रकार के चुनावी खर्चों का विवरण समय पर पूर्ण किया जाए। जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपआबकारी एवं कराधान आयुक्त (पूर्व) ओमबीर सिंह द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे।