पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियो कांफ्रेंसिंग:प्रशासन पुिलस चुनाव के लिए तैयार

वीडियो कांफ्रेंसिंग:प्रशासन पुिलस चुनाव के लिए तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनजीओ से मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

अधिकारी चुनाव कार्य में व्यस्त शहर में अवैध निर्माण जोरों पर

डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में उपचुनाव आयुक्तों प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी। डीसी ने उन्हें बताया कि चुनावी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस आयुक्त एएस चावला ने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था के बारे में बताया। चुनावी तैयारियों की पुष्टि करने की दिशा में उपचुनाव आयुक्त विनोद जुत्सी, उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। सेक्टर-12 के लघु सचिवालय में सायंकाल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी तैयारियों अनिवार्य प्रबंधों के बारे विस्तारपूर्वक विवरण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के बारे में किए गए प्रबंध, राजनीतिक दलों के साथ की गई बैठकों, मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों, आदर्श मतदान केन्द्रों की स्थापना, संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान किए गए अन्य विभिन्न प्रकार के प्रबंधों के बारे में विवरण दिया।

सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिला क्षेत्र की सीमा उत्तर प्रदेश दिल्ली के साथ लगे होने के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अथॉरिटी के साथ लगातार संपर्क है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अंतिल, पृथला के रिटर्निंग अधिकारी हुडा के संपदा अधिकारी सतपाल सिंह, एनआईटी के रिटर्निंग अधिकारी एडीसी दिनेश यादव, बड़खल के रिटर्निंग अधिकारी फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर सिंह, बल्लभगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम मुकुल कुमार, फरीदाबाद के रिटर्निंग अधिकारी जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर ढाका तिगांव के रिटर्निंग अधिकारी डीडीपीओ नरेश पंकज मौजूद थे। इसके अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, उप पुलिस आयुक्त देवेन्द्र यादव, उप पुलिस आयुक्त फूल कुमार उप पुलिस आयुक्त सुमित कुमार मौजूद थे।

फरीदाबाद- लघु सचिवालय में वीिडयो कांफ्रेंिसंग में भाग लेते अधिकारी।