- Hindi News
- पत्नी को छेड़ा, पति ने विरोध किया तो युवकों ने पीटा
पत्नी को छेड़ा, पति ने विरोध किया तो युवकों ने पीटा
बसेलवाकालोनी में प|ी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों का जब पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीडि़त के बयान पर थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बसेलवा कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति शिकायत दी कि वह परिवार के साथ रहता है और एक कंपनी में काम करता है। पीडि़त का कहना है कि इसी इलाके में रहने वाले राजू विशू पिछले काफी समय से उसकी प|ी को रास्ते में आते जाते परेशान करते थे। दोनों उसे देखते ही अश्लील इशारे करने शुरू कर देते थे। प|ी के बताने पर उसने कई बार आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पीडि़त व्यक्ति का कहना है कि बुधवार शाम को काम से लौटने के बाद वह अपनी प|ी के साथ सब्जी लेने बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े विशू और राजू उसकी प|ी को देख कर गंदे इशारे करने लगा। देखते ही देखते दोनों उसकी प|ी के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसने आरोपियों का विराध्ेा किया तो दोनों भडक़ गए। दोनों ने उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। उसे घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।