पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केसर डागर तीन जिलों के चुनाव प्रभारी नियुक्त

केसर डागर तीन जिलों के चुनाव प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोखेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केसर डागर को फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पार्टी सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला विधायक अभय सिंह चौटाला के निर्देश पर इनेलो खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दुलीचंद ने की है। डागर ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला, विधायक अभय सिंह चौटाला, विधायक अजय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला प्रदेशाध्यक्ष दुलीचंद का आभार जताते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे पूरी तरह से निभाएंगे तथा तीनों जिलों में पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, वह पलवल, फरीदाबाद मेवात जिले में घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे।