- Hindi News
- अब वोटिंग को लेकर डाक्टर करेंगे पेशेंट को मोटिवेट
अब वोटिंग को लेकर डाक्टर करेंगे पेशेंट को मोटिवेट
अबडाक्टर्स मरीज का चेकअप करने के साथ-साथ उसे वोटिंग को लेकर भी जागरूक करेंगे। वह उन्हें इलाज की हिदायत के साथ-साथ निष्पक्ष वोटिंग के प्रति जागरूक करेंगे। उन्हें वोट का महत्व बताएंगे। जिससे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बना सकें। जी हां इस संबंध में जिले के सभी अस्पताल प्रबंधन के जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव अवधि तक अस्पताल में अाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के प्रति जागरूक करें।
अस्पतालप्रबंधन के साथ मीटिंग: इसेलेकर गुरुवार को एडीसी दिनेश सिंह यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में एनआईटी विधानसभाा निर्वाचन क्षेत्र सहित जिले के अन्य सभी पांचों हलकों में स्थित कई प्रमुख अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यादव ने बैठक में सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आगामी विधानसभ चुनाव की प्रक्रिया के समयावधि के दौरान 14 अक्टूबर तक अपने अस्पतालों में पहुंचने वाले सभी लोगों को चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करें। यादव ने आह्वान किया कि वे अपने-अपने चिकित्सा संस्थानों में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा मतदाता जागरूकता स्वतंत्र, निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव के संबंध में जारी किए गए निर्धारित पोस्टर्स बैनर्स भी लगाएं।