पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति ही जानिए वोटर की तब ही लड़ाइए चुनाव

जाति ही जानिए वोटर की तब ही लड़ाइए चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण, सिख, वैश्य और पंजाबी समुदाय का 46 सीटों पर दावा; 23 पर ही जीत पाए 2009 में

हरियाणाकीराजनीति का गणित जातीय समीकरणों में उलझा रहता है। इसी गणित को हल करने के लिए राजनीतिक दल खूब माथा-पच्ची करते हैं, इस बार भी कर रहे हैं। समुदायों के आधार पर बहुत से संगठन भी बने हैं जो राजनीतिक दलों पर प्रेशर ग्रुप का काम करते हैं। टिकट के अलावा दल इन समुदायों के मुद्दों को भी अपने एजेंडे में रखते हैं। सबसे ज्यादा वोटर जाट समुदाय से हैं, जिनका प्रेशर ग्रुप खापें हैं। उनके बाद पंजाबी, सिख, वैश्य और ब्राह्मण समाज हैं, जो अपने वोटों के वजन के ‘बराबर’ टिकट मांग रहे हैं। प्रदेश की 90 में से कम से कम 30 सीटों पर ऐसे ही समीकरणों काे साधने में पार्टियां जुटी हैं। इनेलो की 73 और भाजपा की 43 प्रत्याशियों की लिस्ट में प्रत्याशी तय करते वक्त समुदाय के वोटरों की संख्या को ध्यान में रखा गया है।

इनेलो ने 5 पर। ललित अग्रवाल-बल्लभगढ़, कुलभूषण गोयल-पंचकूला, निर्मला सर्राफ-भिवानी, मक्खन सिंगला-सिरसा, सूरज जिंदल-अम्बाला कैंट।भाजपाने 6 पर। कमल गुप्ता-हिसार, ज्ञानचंद गुप्ता-पंचकूला, घनश्याम सर्राफ-भिवानी, उमेश अग्रवाल-गुड़गांव, कविता जैन-सोनीपत, दीपक मंगला-पलवल।

पंजाबी वोटरों की संख्या जाटों से कम नहीं, लेकिन हक नहीं मिला। 1987 में 17 और 1991 में 11 पंजाबी विधायक बने। उसके बाद बिखराव आया। हमने कई जलसे करके पार्टियों पर प्रेशर बनाया। -सुभाषबतरा, अध्यक्ष,अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच।

हमने सभी पार्टियों को ज्ञापन देकर 15-15 सीटें मांगी। एक ही सीट पर समाज के कई प्रत्याशी आने से अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाते। प्रेशर का ही असर है कि अब दल समाज को टिकट दे रहे हैं। -अशोकबुवानीवाला अध्यक्ष,अग्रवाल वैश्य समाज

सिखों को आगे कई वर्गों में जैसे जट सिख, पंजाबी खत्री, रामगढ़िया सिख आदि में बांट देने की वजह से थोक में वोट नजर नहीं आते। सिख एकजुट हों तो 15 से ज्यादा सीटें जीतें। -जगदीशझींडा, अध्यक्ष,

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

प्रदेश में ब्राह्मणों के 20 से ज्यादा संगठन हैं। इस बिखराव की वजह से राजनीतिक दल समाज का प्रेशर नहीं मानते। ब्राह्मणों को कम से कम 15 सीटें मिलनी चाहिए। -राकेशशर्मा, अध्यक्ष,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा

इनेलो ने 5 पर। हरीचंद मिड्ढा-जींद, निशान सिंह-टोहाना, वेद न