पहले दिन एक नामांकन दािखल
पुलिस ने पुख्ता की सुरक्षा
विधानसभाचुनाव के लिए शनिवार से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पंचायत भवन स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन भरेंगे। पहले दिन बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है।
शनिवार को आरक्षण विरोधी पार्टी के संजय शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वे करीब 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र एसडीएम मुकुल कुमार को सौंपा। यहां नायब तहसीलदार रण विजय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे। एसडीएम मुकुल कुमार के अनुसार शनिवार को केवल एक नामांकन संजय शर्मा ने दाखिल किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 27 सितंबर तक भरे जाएंगे।। 21 सितंबर को रविवार होने से नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी। सोमवार से प्रत्याशी सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकते हैं।
पुलिससुरक्षा रही टाइट
नामांकनशुरू होने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। पुलिस कमिश्रर के अनुसार चुनाव तक किसी भी पुलिस कर्मचारी और अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा घेरे को मजबूत किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को तिगांव रोड की ओर से पंचायत भवन की ओर जाने वाली रोड पर एंट्री बंद कर दी गई। शेषपेज 15 पर
इससेवाहन चालकों को परेशानी हुई। साथ ही तिगांव रोड, मोहना रोड, अंबेडकर चौक मेन बाजार सहित अन्य मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह के अनुसार 27 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया के चलते सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक इस रोड पर एंट्री बंद रहेगी।
अलग-अलगटीमें गठित
अधिसूचनाजारी होने के साथ ही चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किया जाने वाला खर्च का ब्योरा रखने सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके तहत सहायक लेखा-जोखा पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो वीविंग टीम, अकाउंट टीम, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कोआर्डिनेशन टीमें बनाई गई हैं। नोडल अधिकारियों ने शनिवार से अपने संबंधित कार्यों की देखरेख शुरू कर दी है।
बॉर्डर सील, कड़ी नजर
जिलेमें चु