- Hindi News
- भाजपा ने युवा चेहरों पर लगाया दांव, सिफारिश रही काडर पर हावी
भाजपा ने युवा चेहरों पर लगाया दांव, सिफारिश रही काडर पर हावी
केंद्रीय मंत्री के खासमखास होने का लाभ
फरीदाबादशहरी विधानसभा क्षेत्र से वैश्य नेता विपुल गोयल पर भाजपा ने दांव लगाया है। गोयल की भाजपा के शीर्ष नेताओं में अच्छी पकड़ है और वे केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खासमखास हैं। इसी का फायदा उन्हें मिला है। यहां से भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय गौड़, पूर्व प्रत्याशी प्रवेश मेहता, पूर्व पार्षद धनेश अदलक्खा, विहिप के जिलाध्यक्ष रहे रमेश गुप्ता ने भी टिकट के लिए दावेदारी जताई थी। लेकिन पार्टी ने विपुल गाेयल पर दांव खेला है। गोयल भी भाजपा में आज तक किसी पद पर नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें टिकट मिलने की वजह सिर्फ केंद्रीय मंत्री की जाेरदार पैरवी मंत्री के करीबी होना मानी जा रही है। यहां पार्टी में बगावत हो सकती है। यहां पंजाबी वोट बैंक काफी है और पंजाबी समाज से पार्टी के दावेदार किसी अन्य दल का दामन पकड़कर पार्टी की चुनावी संभावनाएं बिगाड़ सकते हैं।
यशवीर डागर
राम रतन
विपुल गोयल
राजेश नागर