पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिफ्ट हादसा : मालिक मैनेजर सुपरवाइजर पर केस, शव रख लगाया जाम पुलिस ने किया तितर बितर

लिफ्ट हादसा : मालिक मैनेजर सुपरवाइजर पर केस, शव रख लगाया जाम पुलिस ने किया तितर-बितर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-24स्थित एक रॉयल टूल्स कंपनी में लिफ्ट ठीक कर रहे दो मैकेनिक की मौत के मामले में मुजेसर थाना पुलिस ने शनिवार को कंपनी के मालिक विजय, मैनेजर प्रेम सिंह सुपरवाइजर नवाब पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतकों की प|ियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। देर शाम मृतकों के परिजनों ने बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को लाकर पहले बीके चौक और फिर नीलम चौक पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर तितर-बितर कर दिया।

मृतकों के परिजन जाम के दौरान मुआवजे और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने इस हादसे के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार माना। इसके बाद यह केस दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जवाहर कॉलोनी में रहने वाला 35 वर्षीय जितेंद्र बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय संजय कुमार सेक्टर-24 स्थित रॉयल टूल्स कंपनी में लिफ्ट ठीक कर रहे थे। उन्होंने लिफ्ट रोकने के लिए एक सपोर्ट लगाई हुई थी। लिफ्ट ठीक करते समय अचानक सपोर्ट हिल गई। इस कारण लिफ्ट फिसल गई और उसके नीचे दोनों मैकेनिक दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी दौड़े और दोनों मैकेनिकों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।

पुलिस ने हादसे के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया था। उधर मृतक जितेंद्र की प|ी सुधबुध खो बैठी थी, इसलिए बयान नहीं दे पाई। शनिवार को जितेंद्र की प|ी शोभा संजय की प|ी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लापरवाही से मौत होने का केस दर्ज किया गया।

फरीदाबाद. जाम लगाकर नारेबाजी करते मृतकों के परिजन।

फरीदाबाद. लोगों द्वारा लगाए गए जाम में फंसे वाहन।