पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलियो अभियान: बच्चों को दवा के साथ मिलेगी गेम फिरकनी

पोलियो अभियान: बच्चों को दवा के साथ मिलेगी गेम फिरकनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोलियाे अभियान को लेकर छात्रों को किया जागरूक

पोलियोबूथ पर बच्चों को जिंदगी के दो बूंद के लिए अलावा गेम फिरकनी भी दी जाएगी। विभाग की ओर से पोलियाे बूथ पर बच्चे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें, इसलिए यह कदम उठाया गया है। पोलियाे अभियान को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है। जिले में 0 से 5 साल तक के करीब तीन लाख 98 हजार 198 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर खास तैयारी की गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पांच पोलियो बूथ पर मॉनिटरिंग के लिए एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

विभागका ये है माइक्रोप्लान: पोलियोअभियान को लेकर तैयार किए गए माइक्रोप्लान के तहत जिले के ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में 1360 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे। 160 सुपरवाइजर की टीम बनाई गई। इनकी सुपरविजन के लिए जिला स्तर पर 10 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ से 13 डॉक्टरों की टीम फील्ड में सक्रिय रहेगी। इसके अलावा संवदेनशील एरिया में मोबाइल यूनिट भी सक्रिय रहेंगी।

संवेदनशीलएरिया पर नजर: विभागकी ओर से अधिक जोर संवेदनशील एरिया पर रहेगा। जिले के ईंट,भट्ठे, क्रेशर जोन, डेरे, फार्म हाउस, सेक्टर-23ए, भवन निर्माण साइट्स, सेक्टर-24, डीएलएफ, अशोका इन्क्लेव, जमाई कॉलोनी, नहरपार निर्माणाधीन साइट, औद्योगिक क्षेत्र को उच्च जोखिम क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इन संवेदनशील इलाकों में डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।

लापरवाहीकरने पर सख्ती: कोईभी बच्चा पोलियो ड्राप पिए बगैर छूटे। विभाग की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान जिस भी एएनएम, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्थ वर्कर के काम में लापरवाही मिले उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। जिला पोलियो एवं प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुभाष भगत ने कहा कि पोलियो दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।

पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते ओल्ड फरीदाबाद सरकारी स्कूल के छात्र।