- Hindi News
- किक बॉक्सिंग में जिले की खिलाड़ियों का रहा दबदबा
किक बॉक्सिंग में जिले की खिलाड़ियों का रहा दबदबा
वॉलीबॉल में लिंग्याज यूनिवर्सिटी अव्वल
फरीदाबाद |एडवांस्ड एजुकेशनलइंस्टीट्यूशन में दो दिवसीय इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल मैच में लिंग्याज यू्निवर्सिटी पहले स्थान पर रही। द्वितीय रनर अप पोजीशन अग्रवाल कॉलेज ने हासिल की। बास्केटबॉल में एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ने प्रथम पोजिशन हासिल की। द्वितीय रनर-अप पोजिशन एनजीएफ कॉलेज ने हासिल की। इस स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जेबी नॉलेज पार्क, गोल्ड फील्ड, लिंग्याज यूनिवर्सिटी, एमवीएन, बीएसएआईटीएम, डीआईटीएमआर, मानव रचना, इक्लॉन अग्रवाल कॉलेज समेत 12 से अधिक विभिन्न कॉलेजों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट वॉलीबॉल बास्केटबॉल खेलों पर आयोजित था। इसमें सभी कॉलेजों की टीमों ने उत्साहपूर्वक खेलों का प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन विनय गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चाहे वे जीतें या हारें, परंतु उनका खेल के प्रति उत्साह बरकरार रहना चाहिए। गुप्ता ने सभी विजेता टीमों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर एईआई के डायरेक्टर डॉ. आरएस चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों को उत्साह से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल एआईई डॉ. लक्ष्मी शर्मा प्रिंसिपल एआईपी डॉ. अर्पणा राणा ने सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
फरीदाबाद. सेक्टर 12 खेल परिसर में आयोजित बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।