पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला खो खो में फरीदाबाद प्रथम

महिला खो-खो में फरीदाबाद प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला खो-खो में फरीदाबाद प्रथम

फरीदाबाद | सेक्टर-8स्थित राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान में राज्य स्तर की इंटर पॉलिटेक्निक महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महिला बहुतकनीकी फरीदाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला बहुतकनीकी खानपुर सिरसा ने क्रमश: दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक की प्राचार्य नवीन रोहिला ने महिला खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लेते हुए उनकी हौसला अफजाई की। पॉलिटेक्निक की प्राचार्य नवीन रोहिला के अनुसार इस प्रतियोगिता में राजकीय महिला बहुतकनीकी सिरसा, खानपुर, फरीदाबाद राजकीय बहुतकनीकी झज्जर एवं हिसार की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस खो-खो प्रतियोगिता में विजय टीमों को प्राचार्य नवीन रोहिला ने ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया। राजकीय महिला बहुतकनीकी फरीदाबाद की टीम ने डीसी द्वारा आयोजित भारतीय लोकतंत्र पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भी भाग लिया अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

फरीदाबाद. सेक्टर 8 स्थित महिला पालीटैक्निक में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।