- Hindi News
- लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट अवश्य डालें
लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट अवश्य डालें
95 प्रतिशत तक वोटिंग का हो प्रयास: डॉ. रोहित
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद. प्रतिनिधिऐसा चुनना चाहिए। जो स्वच्छ छवि का हो। समाज सुधार के लिए काम कर रहा हो। पांच साल में केवल एक दिन ऐसा होता है जब वोटर समाज का सबसे बड़ा व्यक्ति होता है। उसके पास वोट जैसी सबसे बड़ी शक्ति होती है। आज देश में वोट डालने का प्रतिशत बहुत कम है। इसे हमें 90 से 95 प्रतिशत कर ले जाना चाहिए। जिस दिन हम अपना वोट प्रतिशत यहां तक पहुंचा देंगे। उस दिन हम अपने मत का सही इस्तेमाल कर रहे होंगे।
डॉ.रोहित गुप्ता, न्यूरोलॉजिस्टमेट्रो अस्पताल, सेक्टर 16
लोकतंत्रकी जड़ें होती हैं मजबूत: जांगिड़
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद. मतदानमहापर्व के समान है। सभी मतदाताओं का कर्तव्य बनता है कि वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हर हाल में वोट डालें। जिससे व्यवस्था में परिवर्तन हो। लोगों को उनका हक मिल सके। स्वच्छ छवि का उम्मीदवार जीते। आपराधिक प्रवृति के लोग हमारे प्रतिनिधि बन सकें। यह भी सुनिश्चित करने का दायित्व मतदाताओं पर है। इससे ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें मजबूत होंगी। सभी को मिल जुल कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए।
एनएलजांगिड़, सीनियरएडवोकेट अध्यक्ष अभिभावक एकता मंच फरीदाबाद