- Hindi News
- मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने फ्रेशर पार्टी को बनाया यादगार
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने फ्रेशर पार्टी को बनाया यादगार
रावलइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रावल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रावल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ने नए विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल पार्टी का आयोजन किया। संस्था के चेयरमैन सीबी रावल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुराने विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के स्वागत के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर पार्टी को यादगार बना दिया। इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य, एकल समूह नृत्य, हास्य, नेपाली, गायन इत्यादि की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी। रैंप वॉक सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा।
फरीदाबाद- रावल काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में कैटवाॅक करतीं छात्राएं।